महिला के साथ दुष्कृत्य, थाने में मामला दर्ज।

महिला के साथ दुष्कृत्य, थाने में मामला दर्ज।

पर्वत सिंह राजपूत उदयपुरा की रिपोर्ट

कार में किया दुष्कृत्य, थाना उदयपुरा का मामला।

रायसेन जिले के अंतर्गत उदयपुरा थाने अंतर्गत महिला के साथ दुष्कृत्य का मामला प्रकाश में आया है। उदयपुरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 जुलाई 2020 की रात्रि एक महिला ने अपनी मां के साथ थाना उदयपुरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Rape of woman, case registered in police station.

दिनांक 19 जुलाई की दोपहर वह अपनी मां के साथ उदयपुरा आने के लिए विजनहाई रोड पर खड़े थे। पप्पू राजपूत विजनाई ग्राम के पास ढाबा चलाता है।

पप्पू राजपूत निवासी उदयपुरा स्विफ्ट कार से निकला और उन्हें देखकर गाड़ी रोक ली और बोला कहां जा रहे हो मैं छोड़ देता हूं। मां बेटी दोनों उसकी गाड़ी में बैठ गई महिला की मां रास्ते में उतर गई। पप्पू राजपूत महिला को उदयपुरा ना उतारकर सतेहरी मोड़ ले गया एवम कार में महिला के साथ गलत काम किया और गाड़ी से उतार दिया। महिला की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 149/20 धारा 376 आईपीसी कायम किया गया।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *