लॉक डाउन का उल्लंघन कर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लॉक डाउन का उल्लंघन कर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिलासपुर से ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट।

बिलासपुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोनी क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिस पर अंकुश लगाने के लिये IG दीपांशु काबरा के निर्देशानुसार SP प्रशांत अग्रवाल, ASP सित्ये ओपी शर्मा के मार्गदर्शन में आम जगह पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु CSP सरकंडा निमिषा पांडेय के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

Connie police arrested 10 gamblers for gambling in violation of lockdown.

कोनी थाना अंतर्गत लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए जुआ खेलते पाये गये जुआरी को कोनी पुलिस ने पकड़ा। लगातार मिल रही थी जुआ खेलने की सूचना। जुआरियों से 33280 रुपए, 12 नग मोबाईल 10 बड़ा 2 छोटा मोबाईल, 3 सेट 52 पत्ती ताश, एक सफेद गमछा, 5 मोटर सायकल मौके से जप्त किया गया।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर