आर्मी सेवा ग्रुप ने मनाया शहीद गिरिजेश गुप्ता का बलिदान दिवस।

आर्मी सेवा ग्रुप ने मनाया शहीद गिरिजेश गुप्ता का बलिदान दिवस।

नागदा से संजय शर्मा की रिपोर्ट।

नागदा में अमर शहीद गिरिजेश गुप्ता का 19 वा बलिदान दिवस मनाया गया। गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित माता मंदिर प्रांगण में आर्मी सेवा ग्रुप द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यकर्म का आयोजन किया गया।

Army Service Group celebrates Martyr Girijesh Gupta’s Sacrifice Day.

जिसमें नागदा नगर CSP श्री मनोज रतनाकर सहित ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के अनिल निकम और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जिन्होंने शहीद गिरिजेश गुप्ता के माता पिता को शाल उड़ाकर, श्रीफल भेंट कर मंच पर उन्हें सम्मानित किया और उनके पुत्र के इस बलिदान को पूरा नागदा नगर याद रखेगा। अगर इस परिवार को किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता पड़ती है तो हम आपके साथ सदैव साथ खड़े हैं। ये आश्वासन श्री रत्नाकर ने परिवार को दिया। सभी लोगों ने शहीद गिरिजेश गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को और मीडिया को शहीद गिरजेश गुप्ता का स्मृति चिन्ह भी दिया गया।

Army Service Group celebrates Martyr Girijesh Gupta’s Sacrifice Day.

नागदा से संजय शर्मा की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर