शुक्रवार 16 अक्टूबर का कोरोना हेल्थ बुलेटिन।

शुक्रवार 16 अक्टूबर का कोरोना हेल्थ बुलेटिन।

हरदा। 12 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 314 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।

हरदा 16 अक्टूबर 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि शुक्रवार 16 अक्टूबर को कुल 326 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 12 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 314 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में आलमपुर टिमरनी निवासी 55 वर्षीय पुरुष एवं 71 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन हरदा निवासी 45 वर्षीय महिला, चूरनी टिमरनी निवासी 23 वर्षीय महिला, त्रिमूर्ति कॉलोनी हरदा निवासी 85 वर्षीय पुरुष, अग्रवाल कॉलोनी टिमरनी निवासी 58 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 14 टिमरनी निवासी 28 वर्षीय पुरुष, श्रीनगर कॉलोनी हरदा निवासी 60 वर्षीय महिला, विशोनिकला निवासी 62 वर्षीय महिला, मझली हंडिया निवासी 35 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 21 हरदा निवासी 56 वर्षीय महिला तथा ग्राम नीमचा निवासी 24 वर्षीय महिला शामिल है।

Reports of 12 samples were positive and reports of 314 samples were negative.

शुक्रवार को 255 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 21176 में से 20048 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 1128 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 192 है, 1009 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओं में आज फीवर क्लिनिक में 310 मरीजों का परिक्षण कर स्वस्थ लाभ दिया गया।

Reports of 12 samples were positive and reports of 314 samples were negative.
पसंद आई खबर, तो करें शेयर