पुलिस अभिरक्षा न्यायालय से भागा आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अभिरक्षा न्यायालय से भागा आरोपी गिरफ्तार।

उ,प्र के बाँदा जिले की सीमाओं से आया पुलिस गिरफ्त में।

उदयपुरा पर्वत सिंह राजपूत की रिपोर्ट।

उदयपुरा। बीते तीन दिन पहले 420 का आरोपी चांद मिया पुलिस अभिरक्षा से न्यायालय में पेश होने के लिए लाया गया था जो पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

Accused fleeing from police custody court arrested.

पुलिस उसको लगातार तलाश कर रही थी देवरी थाना प्रभारी राधे श्याम पटेल के सफल मार्ग दर्शन में केवल 3 दिनों में उ,प्र के बांधा जिले से आरोपी चांद मिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ज्ञातव्य हो की 14 अक्टूबर 2020 को धोखाधड़ी का एक आरोपी उदयपुरा से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।

थाना देवरी के अनुसार आरोपी चांद मियां को देवरी पुलिस के द्वारा न्यायालय में पेश करने लाई थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के द्वारा आसपास के क्षेत्र में ढूढने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। देवरी पुलिस ने इस व्यक्ति को केवल 3 दिन में गिरफ्तार कर लिया। उसे उदयपुरा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर