जमीन में अचानक हुआ कंपन, ग्रामीणों ने महसूस किए झटके।

जमीन में अचानक हुआ कंपन, ग्रामीणों ने महसूस किए झटके।

बड़वानी से अमजद मंसूरी की रिपोर्ट।

जमीन में अचानक हुआ कंपन, ग्रामीणों ने महसूस किए झटके।

सिलावद। सोमवार दोपहर को सिलावद में जमीन में अचानक कंपन हुआ। ग्रामीणों ने झटके भी महसूस किए। कुछ लोगों ने धमाके की आवाज सुनाई देने की बात भी कही है। इस घटना के बाद कई लोग घरों से बाहर निकल आए और आपस में चर्चा कर एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेते नजर आए। बस स्टेण्ड तथा बायपास के व्यवसायियों ने भी कंपन महसूस किया। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना दोपहर 1 बजकर 40 से 45 मिनट के बीच हुई।

The sudden tremor in ground felt by the villagers.

हालांकि कुछ सेकंड हुई इस घटना में फिलहाल कहीं कुछ नुकसान नहीं हुआ है। कंपन की इस घटना पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी शेयर की और एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे।

The sudden tremor in ground felt by the villagers.
पसंद आई खबर, तो करें शेयर