संविधान दिवस पर कलेक्‍टर ने किया संविधान की उद्देशिका वाचन

संविधान दिवस पर कलेक्‍टर ने किया संविधान की उद्देशिका वाचन

केवडिया गुजरात में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को जिले में देखा व सुना गया।

हरदा से सैयद अरबाज अली चिश्ती की रिपोर्ट।

हरदा 26 नवम्बर 2020/संविधान दिवस पर कलेक्‍टर श्री संजय गुप्‍ता ने कलेक्‍टर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का वाचन किया तथा उपस्थित अधिकारियों द्वारा इसका अनुसरण किया गया। इस दौरान सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री लक्ष्‍मीनारायण साहू ने संविधान की विशेषता एवं महत्‍व के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री जे.पी. सैयाम, एसडीएम श्री श्‍यामेन्‍द्र जायसवाल, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री राजनंदिनी शर्मा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Preamble reading of constitution made by collector on constitution day.”

संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द द्वारा केवडिया गुजरात से संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये मास्क लगा कर और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखते हुये विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सीधे प्रसारण में शामिल हुये।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर