मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य प्रतिष्‍ठान का किया निरीक्षण।

मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य प्रतिष्‍ठान का किया निरीक्षण।

हरदा से सैयद अरबाज़ अली चिश्ती की रिपोर्ट।

हरदा 31 दिसम्बर 2020/कलेक्टर श्री संजय गुप्‍ता के आदेशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत अभिहित अधिकारी के निर्देशन में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा खंडवा बायपास रोड़ पर स्थित जलाराम किराना स्टोर्स तेल रिपेकर्स प्लांट का निरीक्षण किया गया।

Inspection of food competition under adulteration drive.

निरीक्षण के दौरान सोयाबीन तेल और सनफ्लॉवर तेल की पैकिंग की जा रही थी। दोनों तेल के क्रय बिल देखे गए। सनफ्लॉवर ऑयल की गुणवत्ता और शुध्दता पर संदेह होने पर सनफ्लॉवर ऑयल का एक नमूना जाँच हेतु खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम अंतर्गत लिया गया, जिसे जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।

Inspection of food competition under adulteration drive.

जांच रिपोर्ट अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्लांट पर साफ सफाई की कमी होने पर सुधार हेतु सूचना पत्र जारी किया गया।

हरदा से सैयद अरबाज़ अली चिश्ती की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर