भीमपुर भाजपा मंडल ने मनाई नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती।

भीमपुर भाजपा मंडल ने मनाई नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती।

दामजीपुरा से युनुश खान की रिपोर्ट।

दामजीपुरा। भीमपुर भाजपा मंडल द्वारा शनिवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती बस स्टैंड पर मनाई गई।

Celebrated by bhimpur BJP party the birth anniversary of netaji bose

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री युवा मोर्चा सुनील अड़लक ने बताया कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की साथ ही नेताजी राष्ट्रभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमपुर अनिल उइके ने सुभाषचंद्र बोस का नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूँगा का स्मरण कराया।साथ ही नेता जी के चरित्र पर विस्तृत से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा सुनील अड़लक, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमपुर अनिल उइके, भाजपा महामंत्री भीमपुर विकास बिसौने, डॉ.नीलम शुक्ला, दिनेश उइके, लक्की मन्नासे, निखिल आर्य, योगेश आवलेकर, सन्नी बिसोने, प्रतीक शिवहरे, सागर परिहार, सूरतराम कागले, गंगाजी चांगरे आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आभार निखिल आर्य ने व्यक्त किया।

दामजीपुरा से युनुश खान की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर