हरदा में समयावधि बैठक हुई आयोजित।

हरदा में समयावधि बैठक हुई आयोजित।

हरदा से अचल यादव की रिपोर्ट।

हरदा। 01 फरवरी 2021/कलेक्टर श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर श्री संजय गुप्‍ता ने लंबित समयावधि पत्रों के निराकरण एवं 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। बैठक के दौरान समाधान ऑनलाईन के चयनित विषयों की समीक्षा की गई। सीएम, कलेक्‍टर, कमिश्‍नर कान्‍फ्रेन्‍स के अंतर्गत बिन्‍दूओं पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

The time period meeting organised in harda

बैठक में कलेक्‍टर श्री संजय गुप्‍ता ने वन अधिकार पट्टों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वन अधिकार पट्टों के लंबित प्रकरणों का त्‍वरित निराकरण करें। इस दौरान उन्‍होने रबी उपार्जन हेतु पंजीयन कार्यो की समीक्षा की। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्री राम कुमार शर्मा, अपर कलेक्‍टर श्री जे.पी.सैयाम सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हरदा से अचल यादव की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर