ऑल इंडिया मंसूरी समाज रायसेन द्वारा जिला स्तरीय अधिवेशन कस्बा बम्होरी में।

ऑल इंडिया मंसूरी समाज रायसेन द्वारा जिला स्तरीय अधिवेशन कस्बा बम्होरी में।

सिलवानी से श्री राम सेन की रिपोर्ट।

बम्होरी। ऑल इंडिया मंसूरी समाज रायसेन द्वारा जिला स्तरीय अधिवेशन कस्बा बम्होरी में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों सहित मंसूरी समाज के लोग शामिल हुए।

All India mansuri society raisen district level session in town bamhori

कार्यक्रम में समाज में शिक्षा को बढ़ाने के लिए जोर दिया गया और कहा गया कि आधी रोटी खाना है बच्चों को बढ़ाना है।

इसी कार्यक्रम में समाज के द्वारा गरीब लड़का लड़कियों के शादियों के लिए इस्तेमाई शादी प्रोग्राम कस्बा बम्होरी में मई माह में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुस्लिम समाज के जोड़ों को लिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एहसान मंसूरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शेख अजीज मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष, रईस मंसूरी प्रदेश सचिव, अनीस मंसूरी प्रदेश कोषाध्यक्ष, समीर मंसूरी प्रदेश संगठन मंत्री भोपाल से तशरीफ लाए।

All India mansuri society raisen district level session in town bamhori

रायसेन जिले से चांद भाई पूर्व सरपंच प्रदेश सलाहकार, जलील मंसूरी प्रदेश सचिव, कल्लू भाई मंसूरी प्रदेश उपाध्यक्ष, फारूक मंसूरी जिलाध्यक्ष, सलीम मंसूरी जिला सचिव, हाजी सलीम मंसूरी जिला सरपरस्त मुख्य रूप से शामिल हुए।

All India mansuri society raisen district level session in town bamhori

कार्यक्रम का संचालन सलीम मंसूरी द्वारा किया गया एवं स्वागत नगर कमेटी के अध्यक्ष समी भाई मंसूरी एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजजनों, पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

All India mansuri society raisen district level session in town bamhori

सिलवानी से श्री राम सेन की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर