विमला देवी के निधन पर दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने की शोक संवेदना व्यक्त।

विमला देवी के निधन पर दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने की शोक संवेदना व्यक्त।

वाराणसी से सन्तोष कुमार सिंह की रिपोर्ट।

वाराणसी। पूर्व पार्षद वरुण सिंह और विश्व हिंदू परिषद सत्संग प्रमुख श्री धीरज सिंह की माता विमला देवी के निधन की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने दिल्ली सांसद श्री मनोज तिवारी गाँधीनगर स्थित आवास पहुँचे। बताते चलें कि दिनाँक 5 अप्रैल को मस्तिष्क घात से विमला देवी का निधन हो गया था। शोक संतप्त परिवार को संवेदना प्रकट करते हुए सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा दुःख की इस घड़ी में हम सब ईश्वर से कामना करते हैं कि मृत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।

Delhi MP Manoj Tiwari expressed condolences on the demise of Vimala Devi.

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में सांसद श्री मनोज तिवारी, पूर्व सांसद श्री रामकिशुन यादव, प्रान्त मंत्री धर्म प्रचार विहिप श्री सत्यप्रकाश सिंह, महानगर मंत्री विहिप श्री राजन तिवारी, जिलाध्यक्ष श्री सुजीत यादव लक्कड़, श्री आशुतोष राय, श्री वीरेन्द्र यादव, श्री सतीश पाल, श्री रवि बिन्द प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Delhi MP Manoj Tiwari expressed condolences on the demise of Vimala Devi.

वाराणसी से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर