आप लड़ेगी बीएचयू के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन की लड़ाई: बेचन कश्यप

आप लड़ेगी बीएचयू के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन की लड़ाई: बेचन कश्यप।

सरकार की लेटलतीफी से नाराज हैं बीएचयू के सेवानिवृत्त कर्मचारी।

वाराणसी से सन्तोष कुमार सिंह की रिपोर्ट।

वाराणसी। केन्द्र सरकार द्वारा मनमाने ढंग से केन्द्रीय सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन का भुगतान रोके जाने से नाराज़ बीएचयू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एक समूह ने आप नेता बेचन कश्यप से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

The retired employees of BHU are angry with the government’s lethality.

जिसे सुनने के बाद आम आदमी पार्टी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लड़ाई को लड़ने का मन बना लिया है। “आप नेता बेचन कश्यप ने कहा कि कोई भी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मूलभूत जरूरतों की पूर्ति अपने पेंशन से ही करता है, जोकि इस अवस्था का एकमात्र आय स्त्रोत है। इसके बाद आप नेता ने एक पत्र के माध्यम से बीएचयू के वीसी और वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को एक हफ्ते में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन का भुगतान करने को कहा है और कहा कि यदि एक हफ्ते में पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो सेवानिवृत्त कर्मचारी बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।

वाराणसी से सन्तोष कुमार सिंह की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर