टिमरनी कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन।

टिमरनी कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन।

रहटगांव से निलेश गौर की रिपोर्ट।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रहटगांव के द्वारा केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा डीज़ल पेट्रोल की कीमत में की गई वृद्धि का किया विरोध प्रदर्शन।

Protest by Timarni Congress workers.

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की दोहनकारी नीतियों के परिणाम स्वरूप प्रदेश एवं देश में पेट्रोल और डीजल के दाम मैं असीमित वृद्धि की जा रही है। जिसके विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रहटगांव और युवक कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीज़ल लेने आये ग्राहकों का पेट्रोल पंप पर फूल देकर स्वागत कर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामो में की गई वृद्धि का विरोध जताया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशिकांत वर्मा, राजेन्द्र सोलंकी, परेश भारद्वाज, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनुग्रह राजपूत, विपिन नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रहटगांव से निलेश गौर की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर