1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव एवं 999 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।

शुक्रवार 11 जून का कोरोना हेल्थ बुलेटिन।

1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव एवं 999 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।

हरदा से सैयद महमूद अली चिश्ती की रिपोर्ट।

हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर जैसानी ने बताया कि शुक्रवार 11 जून को कुल 1000 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें से 01 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 999 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट ग्राम अबगांव कला निवासी 33 वर्षीय पुरुष की है।

Harda’s Corona Health Bulletin for Friday 11 June.

शुक्रवार को 602 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 104874 में से 104272 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 602 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 20 है, 4863 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आज 11 जून 2021 को फीवर क्लीनिक में 1002 मरीजों का परीक्षण कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया।

Harda’s Corona Health Bulletin for Friday 11 June.

डॉ.सुधीर जैसानी ने बताया कि आज 11 जून 2021 को भोपाल टिमरनी, खिरकिया, हरदा एवं होम आईसोलेशन से कुल 07 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे।

Harda’s Corona Health Bulletin for Friday 11 June.

हरदा से सैयद महमूद अली चिश्ती की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर