प्रदेश स्तरीय युवा मंथन मे विनय मालवीय को सम्मानित किया।

प्रदेश स्तरीय युवा मंथन मे विनय मालवीय को सम्मानित किया।

हरदा से मनोज धुर्वे की रिपोर्ट।

हरदा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के एक दिवसीय युवा मंथन में युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक मध्यप्रदेश के प्रभारी अभय तिवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया, मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, सोशल मीडिया के अध्यक्ष चंचलेश व्यास के द्वारा युवा कांग्रेस नेता संभाग समन्वयक विनय मालवीय को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवा कांग्रेस नेता मनोज धुर्वे ने बताया कि कांग्रेस नेता विनय मालवीय मीडिया में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। वह कांग्रेस के लिए बहुत दिनों से सोशल मीडिया का कार्य संभाल रहे हैं। इसी अवसर पर मधुसुदन हुरमाले, देवेंद्र मौर्य, विशाल राजपूत, आशीष गिरी, राजपाल ठाकुर, अनामी मौर्य, अनिल राजपूत कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Vinay Malviya honored in the state level Youth Manthan.

हरदा से मनोज धुर्वे की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर