इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर ने “तीज के रंग पिया के संग” तीज पर्व का किया आयोजन।

इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर ने “तीज के रंग पिया के संग” तीज पर्व का किया आयोजन।

वाराणसी से रोहित सेठ की रिपोर्ट।

वाराणसी। इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा कैन्टोमेंट स्थित होटल मदिन में शुक्रवार शाम “तीज के रंग पिया के संग” तीज पर्व का किया गया आयोजन। अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल एवं सचिव अल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में हर्षोउमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अर्चना बाजपेई और गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ.स्मिता टंडन थी जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों के साथ साथ हीरोस के वर्टिकल पर दो लैपटॉप दो मोबाइल देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

“Teej Ke Rang Piya Ke Sang”.

कार्यक्रम के संयोजक हिना रस्तोगी, साक्षी अग्रवाल, गरिमा शाह, निधि अग्रवाल थी। प्रतिभागी सदस्यों को कार्यक्रमों के तहत कई उपहार भी दिए किए गए। कार्यक्रम में नीता बजाज, पायल राजगढ़िया, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनू कथुरिया, धारणी गुप्ता, ममता टकसाली एवं अन्य सदस्यों ने मुख्य रूप से सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

“Teej Ke Rang Piya Ke Sang”.

वाराणसी से रोहित सेठ की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर