लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिये प्रचार वाहन रवाना किया।

लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिये प्रचार वाहन रवाना किया।

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री शुक्ल ने दिखाई हरी झण्डी।

हरदा से सैयद महमूद अली चिश्ती की रिपोर्ट।

हरदा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रदेश में शनिवार 11 सितंबर को उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला न्यायालयों, तालुका न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, कुटुम्ब न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर के ए.डी.आर. सेंटर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री योगेश दत्त शुक्ल ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रदीप राठौर, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश हरदा श्री राजेन्द्र कुमार दक्षिणी तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्री अमरेश शुक्ला, उपमहाप्रबंधक श्री वतन खाडे एवं सहित अन्य न्यायाधीश भी मौजूद थे।

A publicity vehicle dispatched for the publicity of Lok Adalat.

हरदा से सैयद महमूद अली चिश्ती की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर