पुल से महिला ने लगाई छलांग, लालपुर पुलिस ने बचाई महिला की जान।

पुल से महिला ने लगाई छलांग, लालपुर पुलिस ने बचाई महिला की जान।

वाराणसी से रोहित सेठ की रिपोर्ट।

वाराणसी। थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा पुलिस आयुक्त वाराणसी के घटना दुर्घटना की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में गश्त के दौरान थाना क्षेत्र ऐढ़े में दिनांक 11 सितम्बर 2021 को समय करीब 08.30 बजे रात्रि में एक महिला दिखी जिसने ऐढे पुल से पानी मे छलांग लगा दी थी। ऐढ़े गश्त के कर्मचारीगण हेड कॉन्स्टेबल अशोक सिंह और कांस्टेबल निखिल गौड़ कि तत्परता और सूझबूझ के चलते महिला को बचाते हुए उसके परिजनों को तत्काल सूचित किया गया। पुलिस की सूचना पर महिला के पिता थाने पर आये। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला अपनी माँ के डांटने की वजह से नाराज होकर पुल से कूदने चली आयी थी। महिला को समझा बुझा कर महिला हेल्प डेस्क द्वारा उसके पिता को सकुशल सुपुर्द किया गया।

Woman jumped from the bridge, Lalpur police saved the life of the woman.

पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन द्वारा इस कार्य कि सराहना करते हुए हेड कांस्टेबल अशोक सिंह और कांस्टेबल निखिल गौंड को 2500-2500 रुपए नगद इनाम की घोषणा कि गयी है।

Woman jumped from the bridge, Lalpur police saved the life of the woman.

वाराणसी से रोहित सेठ की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर