स्टार प्लस ला रहा है नया शो ‘दिल की बातें’

मुंबई,

स्टार प्लस, दर्शकों के लिये नया शो 'दिल की बातें' लेकर आ रहा है। स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को दिल छू लेने वाली और मनोरंजक कहानियां दी हैं। नए और असरदार कंटेंट के साथ लोगों का दिल जीतने वाला ये चैनल अब एक नई मिनी-सीरीज़ 'दिल की बातें' लेकर आने वाला है।

इस बार दर्शकों की फेवरेट अनुपमा यानी रूपाली गांगुली एक नए अवतार में नजर आएंगी। 'दिल की बातें' में वह एक दिलचस्प टॉक शो होस्ट करेंगी, जिसमें उनके साथ होंगे कुछ प्यारे और चुलबुले बच्चे। इस खास शो में अनुपमा बच्चों की मेंटर और दोस्त बनकर उनसे खुलकर बातें करती दिखेंगी, जहां हंसी-मजाक, मासूमियत और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पाठ मिलकर एक खूबसूरत सफर बनाएंगे।

'दिल की बातें' शो में अनुपमा की समझदारी और बच्चों की सच्ची, बेबाक दुनिया का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। मस्ती भरी बातों, दिल छू लेने वाले पलों और हंसी से भरपूर हर एपिसोड में दर्शकों को हर उम्र के लिए कुछ ना कुछ खास देखने को मिलेगा।

रूपाली गांगुली की अपनी खास मिठास और प्यारे-प्यारे बच्चों की टोली के साथ ये शो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला है। बचपन की यादों को ताज़ा करेगा और दिल को छू जाने वाले पल देगा। शो ‘दिल की बातें’ 09 जून से हर शाम 6:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

 

पसंद आई खबर, तो करें शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *