बिहार में 4 दिवाली! अमित शाह का 160+ सीटों का टारगेट, राहुल-तेजस्वी पर जमकर हमला

अररिया 
केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के चाणक्य अमित शाह ने अररिया के फारबिसगंज हवाई पट्टी मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार वालों को इस बार चार दीपावली मनाना है। उन्होंने कहा कि एनडीए को एक बार दो तिहाई बहुमत से जिता दें तो हम बिहार की पावन धरती से एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर निकाल देंगे। शाह ने 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए 160 प्लस का टारगेट सेट कर दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने बताया कि चार-चार दीपावली कैसे मनाएंगे। एक दीपवाली तो उस दिन के लिए मनाएंगे जब प्रभु श्रीराम वनवास काटकर अयोध्या लौटे। दूसरी दीपावली मनाएंगे क्योंकि मोदी जी ने राज्य की 75 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार की सौगात दी। तीसरी दीपावली जीएसटी दरों में सुधार के लिए मनाएंगे जिससे मोदी जी ने 395 से ज्यादा वस्तुओं के दाम कम कर दिए। और चौथी दीपावली उस दिन मनाएंगे जब बिहार में 160 से ज्यादा सीटों के साथ एनडी-भाजपा की सरकार बनेगी। दो तिहाई बहुमत वाली सरकार बनते ही बिहार से सभी घुसपैठियों को खदेड़कर भगा दिया जाएगा।

 

पसंद आई खबर, तो करें शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *