पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस ने रैली निकाल ज्ञापन सौंपा।

छिंदवाड़ा से ऊषा राऊत की रिपोर्ट।
छिंदवाड़ा में जिला कांग्रेस द्वारा आज बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसियों ने ज्ञापन दिया। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। ज्ञापन में भाजपा सरकार पर आरोप लगाए कि लगातार डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा कमरतोड़ वृद्धि कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य ना के बराबर है फिर भी भाजपा की यह लुटेरी सरकार आम आदमी के पेट पर लात मार रही है। ऐसी निंदनीय सरकार जनता का शोषण कर रही है।
The district congress issued a memorandum of association regarding the increase in petrol prices.कोरोना संक्रमण जैसी परिस्थिति में भी आम आदमी का जीना और दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो गया है। ऊपर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर कर यह भाजपा सरकार क्या दिखाना चाहती है।

इसके विरोध में आज जिले में बड़ी संख्या में कांग्रेसी हुए और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।