आरोग्य सेतु IVRS योजना। एनआईसी ने बताया योजना।

आरोग्य सेतु IVRS योजना

हरदा। शैलेष दुबे डीआईओ, एनआई.सी हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु योजना में फीचर फोन और लैंडलाइन वाले नागरिकों को शामिल करने के लिए, एनआई.सी ने आरोग्य सेतु IVRS योजना लागू किया है। यह सेवा सम्पूर्ण भारत में उपलब्ध है।

यह एक टोल फ्री सेवा है। उपयोगकर्ता नंबर 1921 पर एक मिस्ड कॉल देगा। कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगा और नागरिक को कॉल बैक मिलेगा। कुछ सामान्य प्रश्न पूछे जाएगे।

आरोग्य सेतु एप्प दी गई प्रतिक्रियाओं के आधार पर, नागरिकों को स्वास्थ्य स्थिति का संकेत देने वाला एक एस.एम.एस SMS मिलेगा और आगे भी नागरिक को अपने स्वास्थ्य सम्बंधित अलर्ट प्राप्त होते रहेगे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर