Chhattisgarh News: बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची जेल, बंदियों की हो रही COVID19 टेस्टिंग

बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची जेल, बंदियों की हो रही टेस्टिंग।

बिलासपुर से ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट।

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य विभाग की टीम आज सुबह पहुंची है। स्वास्थ विभाग की टीम जेल के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की स्वास्थ्य जांच कर रही है। कुछ कैदियों को बुखार आने की खबर से जेल के अधिकारियों समेत पूरा प्रशासन तेजी से सक्रिय हुआ है।

A positive, health department team reached bilaspur central jail.

आज सुबह एक कैदी के संक्रमित होने की खबर से मचा हड़कंप। इसके बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की टेस्टिंग इस वक्त चल रही है।

A positive, health department team reached bilaspur central jail.

जिस कैदी के संक्रमित होने की जानकारी मिली है उसे एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल ले जाने की बात कही जा रही है।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर