पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सनावद में दिया बड़ा बयान।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सनावद में दिया बड़ा बयान।

सनावद से प्रभु प्रेम कुमार दोगाया की रिपोर्ट।

सनावद। मध्यप्रदेश के माथे पर लोकतंत्र की हत्या का कलंक लगाने वाली भाजपा प्रदेश की पहली पार्टी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुछ बिके हुए लोगों के साथ मध्यप्रदेश के लोकतंत्र को तार-तार करने के बाद भाजपा अब हिंसा और धमकी पर उतर आई है।

A statement made by former minister jeetu patwari at sanawad.

ये बातें पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने शनिवार को बड़वाह और सनावद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

बड़वाह और सनावद में विधायक सचिन बिरला और उनके साथियों ने पटवारी का भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान पटवारी ने कहा कि शिवराज सरकार में राज्यमंत्री दंडोतिया ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिमनी विधानसभा में कुछ ऐसी बात कह देते तो, यहाँ से जिंदा बचकर नहीं जा पाते। तो इसका मतलब ये है कि भाजपा अब हिंसा पर उतर आई है।पटवारी ने कहा कि दंडोतिया ने ऐसा बयान शिवराज और सिंधिया की शह पर दिया है।

A statement made by former minister jeetu patwari at sanawad.

सनावद से प्रभु प्रेम कुमार दोगाया की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर