सेवानिवृति पर समारोह आयोजित कर दी विदाई पार्टी

सेवानिवृति पर समारोह आयोजित कर दी विदाई पार्टी

जावर से अदनान हुसैन की रिपोर्ट

जावर। जनशिक्षा केंद्र जावर व संकुल केंद्र मेहतवाड़ा की प्राथमिक शाला बादा गुराड़िया में पदस्थ सहायक शिक्षक मांगीलाल मालवीय की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई। आयोजित समारोह की अध्यक्षता भंवर सिंह ठाकुर ने की व मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य दिनेश चंद्र बाहेती तथा विशेष अतिथि के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी राकेश ठाकुर, जावर संकुल प्रभारी शंकरलाल गुप्ता, राजेश वर्मा उपस्थित थे।

Ceremony held on retirement farewell party

इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक मांगीलाल मालवीय का अतिथियों ने शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर सूर्यकांत शर्मा, प्रभुलाल मालवीय, शिवचरण विश्वकर्मा, कमलेश जायसवाल, जयनारायण राठौर, राजेश मालवीय, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, कमलेश खत्री, अनार सिंह ठाकुर, सुरेंद्र कुमार जैन, कैलाश सिंह, सौभाल सिंह, ओंकार सिंह ठाकुर, विजेंद्रसिंह ठाकुर, जन शिक्षक सुरेश चंद्र राठौर एवं बाबूलाल करंजा बाबूराम मालवीय, बाबूलाल आवंले, नाथूसिंह परमार, मेहरबान सिंह मालवीय, खुशीलाल परमार, कैलाश चौहान, विजय सिंह कोटीवाल, कैलाश नारायण सोलंकी आदि उपस्थित थे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर