चाँदमारी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल मासूम बच्चों को किया पांच घण्टे में बरामद।

चाँदमारी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल मासूम बच्चों को किया पांच घण्टे में बरामद।

कैंट वाराणसी से शशीकांत गुप्ता की रिपोर्ट।

वाराणसी। शिवपुर की चाँदमारी पुलिस अपनी सक्रियता दिखाते हुए सुबह दस बजे के करीब गायब चार चार सालों की बच्चियों को सोशल मीडिया पर खूब थाना लालपुर के मढ़वा गांव की राधा पुत्री किशन गौड़ उम्र पांच वर्ष और निधि पुत्री पंचम गौड़ उम्र चार वर्ष बच्चियों का फोटो वायरल हो रहा है। ये दोनों बच्चियां शिवपुर के चाँदमारी पुलिस को भी मिली हुई थी। जिन गायब बच्चों को देर शाम चाँदमारी पुलिस भी अपने इलाके में खोजबीन कर रही थी एकाएक दो बच्चे रोते हुए दिखायी दिए। जिसके बाद कार्यवाहक चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ दोनों बच्चों का नाम पूछा उसके बाद परिजनों से बात की। जिसके बाद गायब दोनों बच्चियां के परिजन मौके पर आये और पहचान किये जिसके बाद कार्यवाहक चौकी प्रभारी चाँदमारी प्रकाश सिंह ने थाना लालपुर को सूचित करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Chandmari police recovered innocent children

मौके पर चाँदमारी चौकी के हेड कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह, विनोद सिंह, बृजकिशोर यादव, कृष्णमोहन यादव, गुलाब चन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Chandmari police recovered innocent children

कैंट वाराणसी से शशीकांत गुप्ता की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर