CMHO ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.जंग बहादुर के निधन पर रखा दो मिनट का मौन।

CMHO ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.जंग बहादुर के निधन पर रखा दो मिनट का मौन।

वाराणसी से सन्तोष कुमार सिंह की रिपोर्ट।

वाराणसी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.जंग बहादुर के निधन की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी के कक्ष में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वीबी सिंह की उपस्थिति में एक शोक सभा हुयी जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया। ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा दु:ख की इस अपार घड़ी को सहन करने हेतु परिवार को शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

CMHO observed two minutes silence on the demise of ACMO Dr. Jung Bahadur.

शोक सभा में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वीबी सिंह ने डॉ.जंग बहादुर द्वारा अपने राजकीय कार्यों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को दिये गए उल्लेखनीय सहयोग के लिए स्मरण किया। कहाकि कोरोना की इस विकट महामारी में डॉ.जंग बहादुर प्रारम्भ से ही सक्रिय एवं तत्पर रहे और कोरोना की इस जंग में एक स्मरणीय योद्धा की भांति अपना योगदान दिया।

CMHO observed two minutes silence on the demise of ACMO Dr. Jung Bahadur.

शोक सभा में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अन्य चिकित्साधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित थे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर