कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का निरीक्षण।

कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू का निरीक्षण।

विशेष संवाददाता शहडोल संभाग अखिलेश शर्मा।

चिकित्सकीय व्यवस्था संबंधित चिकित्सकों से की चर्चा।

शहडोल। DM डॉ.सतेंद्र सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू पहुंच कर वहां पर ली जा रही सैंपलिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सेम्पलिंग कार्य को और अधिक गति से बढ़ाएं।

Collector inspected Community Health Center Gohparu.

DM ने चिकित्सालय में बनाए गए फीवर क्लीनिक, ओपीडी, पैथोलॉजी एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण कर बिना मास्क वाले व्यक्तियों को मास्क वितरित किया। DM ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अन्य चिकित्सकीय सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Collector inspected Community Health Center Gohparu.

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश पांडेय, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.उमेंद्र सिंह एवं श्री संजय चतुर्वेदी सहित अन्य चिकित्सकीय अमला उपस्थित थे।

Collector inspected Community Health Center Gohparu.
पसंद आई खबर, तो करें शेयर