दबंगों द्वारा जबरन सीवर लाइन जोड़े जाने से आमजन परेशान।

दबंगों द्वारा जबरन सीवर लाइन जोड़े जाने से आमजन परेशान।

खोजवा चुंगी स्थित प्राथमिक पाठशाला और मंदिर के जमीन पर जबरदस्ती सीवर लाइन जोड़ने के विरोध में दर्जनों दुकानदारो ने पुलिस चौकी पर सौंपा पत्रक।

कैंट वाराणसी से शशीकांत गुप्ता की रिपोर्ट।

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुल धारा पुलिस चौकी अन्तर्गत खोजवा प्राथमिक विद्यालय में सीवर समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने संकुल धारा चौकी प्रभारी को एक पत्रक सौपा। इस मौके पर चौकी प्रभारी वेदप्रकाश ने निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आश्वासन दिया। जबकि क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर निगम में भी कई बार पत्रक दे चुके हैं।

Common people upset due to forcible connection of sewer lines by dabangs.

क्षेत्रीय नागरिक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय आने जाने के चलते स्कूली बच्चे को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौज पर आमादा हैं। इसी के चलते हम सब क्षेत्रीयवासियों ने एक पत्रक में अपने अपने हस्ताक्षर कर चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।

Common people upset due to forcible connection of sewer lines by dabangs.

कैंट वाराणसी से शशीकांत गुप्ता की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर