नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को ड्रेस किट वितरण।

पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रभारी एवं समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर सुरक्षा समिति सिविल लाइन थाना हरदा के जिला संयोजक भैयालाल राठौर, सचिव फूलचंद राठौर जो लगातार कोरोना वायरस महामारी में चार माह से अपनी सेवा दे रहे हैं। जिसके उपलक्ष्य पर पुलिस लाइन हरदा में एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक के द्वारा नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को ड्रेस का किट वितरण किया गया।

Dress kit distribution to city safety committee members.

समिति के अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी गई। भविष्य में भी पुलिस बल के साथ आप अपनी सेवा देते रहे, नियमों का पालन करें, शहर में हर पॉइंट पर पुलिस बल के साथ नगर सुरक्षा समिति के जवान तैनात हैं। सभी आम जनता को समझाइश देते हैं कि वह घर में रह सुरक्षित रहें। बिना मास्क शहर में ना निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सभी प्रकार की जानकारियां समिति को बताई गई। नगर सुरक्षा समिति के सभी कर्मठ सदस्य जैकी सोदे, नवीन, श्रीकांत राठौर, प्रमेंद्र, पुरुषोत्तम दास, हरिराम संजय सहित संख्या में सभी सदस्य मौजूद रहे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर