सोनतलाई में हुआ रोजगार मेले का आयोजन।

सोनतलाई में हुआ रोजगार मेले का आयोजन।

हरदा 05 मार्च 2021/म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत हरदा जिला हरदा द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन 05 मार्च 2021 को शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल प्रागंण सोनतलाई में संपन्न हुआ।

Employment fair held in sontalai.

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनीयो ने सहभागिता की। जिसमें मुख्य रूप से सुजूकी मोटर्स, SIS सिक्यूरिटी गार्ड एवं वर्धमान फेब्रिक कंपनी मंडीदीप तथा प्रशिक्षण प्रदाय करने वाली संस्थाओं में डीडीयूजीकेवाय, आरसेटी संस्थाऐ शामिल हुई। रोजगार मेले में 91 बेरोजगार युवक, युवतियों ने अपना पंजीयन कराया । जिसमें से 40 युवकों को विभिन्न कंपनियो, संस्थाओं द्वारा रोजगार एवं प्रशिक्षण के लिये चयनित किया गया।

रोजगार मेले में ग्राम पंचायत सोनतलाई के सरपंच श्री रणजीत छापा, म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री राधेश्याम जाट, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन, श्री संजय भटाने ब्लाक प्रबंधक, श्री देवीसिंह तेकाम, विपिन मेहरा, ग्राम पंचायत सचिव श्री बालाराम वर्मा सहायक सचिव श्री रामविलास जाट एवं श्री कृष्णा मर्सकोले प्राचार्य हायर सेकण्डरी स्कूल उपस्थित हुये।

Employment fair held in sontalai.
पसंद आई खबर, तो करें शेयर