बरेली के पत्रकार हसीब अहमद पत्रकार का निधन।

हसीब अहमद पत्रकार का निधन।

बरेली से यशवन्त सराठे की रिपोर्ट।

नगर के वरिष्ठ पत्रकार हसीब अहमद के अचानक निधन हो जाने से पत्रकारिता जगत में स्तब्धता छा गई। मिलनसार, मृदुभाषी कलम की कला साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक की अचानक तबियत खराब हो जाने से भोपाल ले जाते समय निधन हो गया। हसीब अहमद एक जाने माने पत्रकार थे वे हरदिल अजीज थे।

Hasib ahmed the journalist passed away.

हसीब अहमद चालीस वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीकता की पहचान बना रखी थी। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली एक उदासी सी छा गयी।

क्षेत्रीय पत्रकार संघ के व्दारा कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर मृतात्मा को श्रध्दांजली दी गयी। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना की।

शोकसभा में साथी पत्रकार विजय तिवारी, यशवन्त सराठे, संजय शर्मा, संतोष मालवीय, महेश वर्मा, राजीव तारण, मधुर राय, अरशद मसूद, लीलाधर साहू आदि पत्रकार सम्मलित थे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर