सोहागपुर में भाजपा मंडल ने किया शिक्षकों का सम्मान।

सोहागपुर में भाजपा मंडल ने किया शिक्षकों का सम्मान।

सोहागपुर से आदाब खान की रिपोर्ट।

सोहागपुर होशंगाबाद। विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों गुरुओं को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Honouring the teachers done by BJP mandal in sohagpur.

शिक्षक दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सोहागपुर के द्वारा सम्मानित शिक्षकों के निवास पर जाकर इस साल सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ शिक्षक रमेश व्यास जी, सुरेंद्र कुमार दुबे जी का सम्मान शॉल, श्रीफल, फूल माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, किशोर जायसवाल, निलेश खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Honouring the teachers done by BJP mandal in sohagpur.
पसंद आई खबर, तो करें शेयर