कलेक्टर ने किया मुस्लिम एवं ईसाई कब्रिस्तानों का निरीक्षण।

कलेक्टर ने किया मुस्लिम एवं ईसाई कब्रिस्तानों का निरीक्षण।

हरदा से सैयद अरबाज अली चिश्ती की रिपोर्ट।

हरदा 23 नवम्बर 2020/DM श्री संजय गुप्ता ने आज शहर में स्थित मुस्लिम एवं ईसाई कब्रिस्तानों का निरीक्षण किया। उन्होंने उड़ा रोड पर स्थित बोहरा समाज के कब्रिस्तान, फाईल वार्ड में स्थित कब्रिस्तान तथा कालू बाबा समाधि स्थल के समीप स्थित कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कब्रिस्तान के रास्ते के चौड़ीकरण, साफ सफाई, बिजली एवं पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कब्रिस्तान के मार्ग पर कोई अतिक्रमण न हो।

Inspection of Muslim and Christian cemeteries done by the collector.

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री जेपी सैयाम एसडीएम, श्री श्यामेंद्र जायसवाल तथा सीएमओ नगरपालिका एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर