जमाल खां का काम दूसरों से ज़रा हटकर, ग्राम विकास में आई तेज़ी।

जमाल खां का काम दूसरों से ज़रा हटकर, ग्राम विकास में आई तेज़ी।

बस्ती से अमित सिंह की रिपोर्ट।

बस्ती जिले के परशुरामपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा हैदराबाद के प्रधान बहुत ही तेजी के साथ करा रहे हैं गांव का विकास। गली गली इंटरलॉकिंग, प्राइमरी विद्यालय की साफ सफाई, मनरेगा के तहत गरीबों को काम काफी तेजी के साथ दिया जा रहा है। पूरा हैदराबाद काफी पिछड़ा था लेकिन जब से वहां के प्रधान जमाल खां हुए हैं गांव का विकास बहुत ही तेजी से चल रहा है।

Jamal Khan’s work different from others, there a spurt in village development.

ग्राम सभा हैदराबाद के लोगों ने काफी खुशी देखी जा रही है। अपने प्रधान के प्रति जी हां वहां के लोगों का कहना है कि प्रधान हो तो ऐसा पुरानी से पुरानी जर्जर सड़क गली, नाली की साफ-सफाई देखने को मिल रही है। आज हैदराबाद में जहां सड़क नहीं थी वहां सड़क बनाई गई हैं। जो काम विधायक और सांसद को करना चाहिए वह काम कर रहे हैं हैदराबाद के ग्राम प्रधान जमाल खां साहब। हैदराबाद के जमाल खा प्रधान जी का कहना है हम अपने ग्राम सभा को ज्यादा से ज्यादा विकास की राह पर ले चलेंगे। हम चाहते हैं कि विकासखंड परशुरामपुर में ग्राम सभा हैदराबाद नंबर एक पर हो। जिसके लिए कोई कसर हम नहीं छोड़ेंगे। हमारा मुद्दा सिर्फ विकास है ना कि पैसा कमाना काम किए हैं काम करेंगे।

Jamal Khan’s work different from others, there a spurt in village development.

बस्ती से अमित सिंह की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर