नागदा मंडी थाने से महज 200 कदम दूरी पर लाखों रुपयों की लूट।

नागदा मंडी थाने से महज 200 कदम दूरी पर लाखों रुपयों की लूट।

नागदा से संजय शर्मा की रिपोर्ट।

नागदा में फिर सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर मंडी थाने से महज 200 कदम की दूरी पर मदन लाल एंड सन्स के मालिक के मुनीम से नोटों से भरा बेग दो अज्ञात लुटेरे लूट के ले गये।

Millions were robbed of by the police station for over two hundred steps. (Photo source AgnichakrLiveNews)

घटना करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। सवाल ये उठता है कि अपराधियों को पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं रहा या फिर इसे लोग पुलिस की सुरक्षा को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

बताया जा रहा कि युवक पहले से ताक लगाए बेठे थे जैसे ही मुनीम नोटों से भरा बैग लेकर बाहर निकला ताक लगाए युवक हाथों से बेग छीनकर फरार हो गए।

युवकोंं ने टीशर्ट पहन रखी थी, युवक 22 से 25 साल के बताए जा रहे हैं। पुलिस अज्ञात लुटेरों की तलाश में मामला दर्ज कर सीसीटीव फुटेज खंगाल रही है।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर