कोरोना वैक्सीन का टीका के विकल्प में माँ दुर्गा का टीका।

कोरोना वैक्सीन का टीका के विकल्प में माँ दुर्गा का टीका।

वाराणसी से रोहित सेठ की रिपोर्ट।

वाराणसी आज प्रातः लक्सा स्थित मिसिर बाबा मन्दिर के पास रविकान्त विश्वकर्मा पूर्व पार्षद सपा के नेतृत्व में आने जाने वाले सभी राहगीरों और दुकानदारों को माला पहनाकर और टीका लगा कर लोगों की सलामती के लिये नवरात्रि पर माँ से प्रार्थना की गई क्योंकि हमारी हैसियत माँ दुर्गा के टीका की ही है।

Mother Durga’s vaccine as an alternative to the corona vaccine.

इस समय बिहार के चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लिखा है कि चुनाव जीतने पर बिहार के लोगों को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा जोकि बिल्कुल गलत है। लोगों को जिन्दगी और मौत का भय दिखाकर चुनाव में वोट माँगना गलत है। जिसे चुनाव आयोग को अपने संज्ञान में लेकर अति शीघ्रता से कार्यवाही करनी चाहिए।

Mother Durga’s vaccine as an alternative to the corona vaccine.

रविकांत विश्वकर्मा का कहना है कि इस समय हमारे उत्तरप्रदेश में चुनाव नहीं है तो क्या लोग टीका और जीने के लिये चुनाव का इंतज़ार करें। संकल्प पत्र का यह्र निर्णय बहुत ही निन्दनीय है।

Mother Durga’s vaccine as an alternative to the corona vaccine.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविकान्त विश्वकर्मा, सन्दीप मिश्रा, मुकेश सिंह, शानु सिन्हा, मिक्की भाई, शुभम रावत, अजित गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर