संगीत कलाकारों ने अपनी समस्याओं को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा।

संगीत कलाकारों ने अपनी समस्याओं को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा।

बैतूल से अफ़सर खान की रिपोर्ट।

बैतूल अनलॉक 4 में सरकार के द्वारा बहुत कुछ छूट दी गई है, वहीं संगीत के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों कि आज स्थिति दयनीय हो गई है। पिछले 5 महीनों से संगीत कलाकारों ने जैसे तैसे अपना समय बिताया है लेकिन अब आगामी समय में अपने परिवार के भरण-पोषण को लेकर चिंतित जिले के समस्त कलाकारों की ओर से आज DM को ज्ञापन सौंपा गया।

Music artists handed over a memo to dm about their problems.

कलाकारों ने ज्ञापन के माध्यम से शासन से गुहार लगाई है कि हमें मार्गदर्शन सहयोग एवं अनुमति प्रदान करें। ताकि आगामी नवरात्र में हम अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सके। पिछले 5 माह में परेशानियों का सामना करते हुए हमने शासन प्रशासन के आदेश को मानते हुए सहयोग दिया है। अब शासन प्रशासन हमें भी सहयोग करें, एवं हमें कार्यक्रम करने की अनुमति प्रदान करें।

ब्यूरो चीफ अफसर खान की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर