देश विदेश की ताजातरीन ख़बरों के लिए बने रहिए अग्निचक्र लाइव न्यूज के साथ

देश विदेश की ताजातरीन ख़बरों के लिए बने रहिए अग्निचक्र लाइव न्यूज के साथ…समाचार संकलन रोहित सेठ
28 जुलाई 2021 बुधवार।

टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू लौटी स्वदेश जोरदार अभिनंदन व स्वागत पदक किया देश को समर्पित।

All the little big news of the country and the world

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली ममता बनर्जी। बंगाल में वैक्सीन की कमी की जताई चिंता। बंगाल का नाम बदलने को लेकर हुई चर्चा।

मोदी सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी। पिछले 10 साल से स्विस बैंक में छिपाए गए काले धन का हमारे पास कोई आधिकारिक अनुमान नहीं।

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने राकेश अस्थाना।

जयपुर बुखार से पीड़ित युवती मेडिकल स्टोर पर पहुंची दवा लेने। युवती को नशे का इंजेक्शन लगाकर देहरादून ले जाकर 10 दिनों तक किया दुष्कर्म। आरोपी देहरादून से गिरफ्तार।

प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद युवक बना कातिल। अपनी एक माह की मासूम बेटी को गला दबाकर मार डाला।

वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य। विपक्ष पर जमकर साधा निशाना। दिया बयान सपा बसपा कांग्रेस अभी नहीं तो कभी नहीं दिखेगी मैदान में।

जौनपुर थाना क्षेत्र के सिकरारा समाधगंज बाजार के समीप पोखरी में मिला अधेड़ का शव।

मुरादाबाद स्टेशन से बाहर निकलते ही मांगी जा रही है कोरोना की जांच रिपोर्ट।

उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।

वाराणसी किशोर न्यायालय बोर्ड को पुनः कचहरी परिसर में स्थापित किए जाने के संबंध में अधिवक्ताओं ने जिला जज एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन।

चंदौली में खतरनाक हादसा टला। कार नहर में पलटी घूमने जा रहे थे कार सवार।

काशी विद्यापीठ में बड़ा उलटफेर कुलपति के लपेटे में चीफ प्रॉक्टर और मुख्य गृह पति।

जोगिंग करते समय लड़के को पीटकर मोबाइल छीना। परिवार के लोगों ने दी पुलिस को तहरीर सुंदरपुर का मामला।

शादी का झांसा देकर कई वर्षों से बनाता रहा संबंध। गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार। पीड़िता पहुंची पुलिस के पास आजमगढ़ के सगड़ी तहसील का मामला।

आदमपुर थाना अंतर्गत राजघाट मालवीय पुल से मोहम्मद हसन उर्फ राज ने गंगा में कूदकर दी अपनी जान। पुलिस ने शव को निकलवाया बाहर मौके पर परिजन भी मौजूद।

पटना में तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों को पिटवाया सदन में देना होगा जवाब।

चंदौली में एंबुलेंस कर्मियों के संग धरने पर बैठे पूर्व विधायक मनोज सिंह।

रिटायर्ड शिक्षक ने 4 मंजिल से कूदकर की आत्महत्या प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का मामला।

सुभा सपा अध्यक्ष ने महिलाओं से बीजेपी नेताओं को पीटने की सलाह दी। कहा वोट मांगने आए बीजेपी नेताओं को सबक सिखाएं महिलाएं। बीजेपी नेता इस बार वोट मांगने दो पैर पर आएंगे लेकिन जाएंगे चार पैर से।

बलिया में पेट्रोल पंप के मैनेजर ने ही रची थी 8 लाख की लूट की साजिश। चार दोस्तों ने दिया साथ।

चार धाम यात्रा ना खोले जाने पर बद्रीनाथ धाम में निकाली गई प्रदर्शन रैली।

जनपद मिर्जापुर सुकृत लखनिया दरी में पिकनिक पैलेस में उड़ाई जा रही हैं कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां पिकनिक स्पॉट तीसरी लहर को दे रहे हैं दावत।

जौनपुर जिले के सुरेरी थाने के हेड कांस्टेबल को भदोही में सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट। भदोही में एक परिचित के घर आए थे हेड कांस्टेबल।

रेलवे ट्रैक पर मिली दो हिस्सों में बंटी हुई लाश पुलिस शिनाख्त में जुटी। वाराणसी के आशापुर हीरावन पुर रेलवे क्रॉसिंग का मामला।

भारत में पिछले 24 घंटों में 43,654 नए कोविड-19 मामले, 41,678 रिकवरी और 640 मौतें दर्ज़ की गई।

सक्रिय मामले: 3,99,436 कुल रिकवरी: 3,06,63,147 मृत्यु: 4,22,022

कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अब तक देशभर में कुल 44,61,56,659 डोज़ दी गई हैं।

All the little big news of the country and the world

देश विदेश की ताजातरीन ख़बरों के लिए बने रहिए अग्निचक्र लाइव न्यूज चैनल के साथ…समाचार संकलन रोहित सेठ
28 जुलाई 2021 बुधवार।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर