मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को धर दबोचा।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को धर दबोचा।

पिछोर एमपी से अरविंद अहिरवार की रिपोर्ट।

पिछोर। थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गल्ला मंडी के पास बैठा है। इस सूचना पर से थाना प्रभारी पिछोर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी करैरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर द्वारा उप निरीक्षक नितिन भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर देखा तो बताये हुलिये का व्यक्ति बैठा दिखा, जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा, इस व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की तो उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशादेही पर लूटे गये माल मशरुका रुपये और कागजात बरामद किए गए। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक नितिन भार्गव, सहायक उप निरीक्षक जहान सिंह, आरक्षक हेम सिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

On the information of the informer, the police arrested two accused of robbery.

पिछोर एमपी से अरविंद अहिरवार की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर