रहटगांव में रोज़गार मेला का हुआ आयोजन।

रहटगांव में रोज़गार मेला का हुआ आयोजन।

रहटगांव से नीलेश गौर की रिपोर्ट।

रहटगांव। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लाक टिमरनी अंतर्गत ग्राम रहटगांव में ग्राम पंचायत भवन मे रोजगार मेला का आयोजन किया गया। आयोजित मेले में कंपनि द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों का साक्षात्कार किया गया।

Organized employment fair in rahatgaon village.

जिसमें कुल चार कम्पनियों में एलएनटी हेदराबाद, नव किसान प्रा.लि., वर्धमान प्रा.लि बुदनि, महिमा प्रा.लि, डी.डी.जी.के यु व्हाय द्वारा कुल 93 युवक युवतियों के पंजीयन में से 67 युवक युवतियों का चयन किया गया एवं बेरोजगारो को रोजगार के अवसर प्रदान किये गये।

Organized employment fair in rahatgaon village.

आयोजित रोजगार मेले में जनपद सदस्य श्रीमती माया रविशंकर गौर, सरपंच ओमप्रकाश अग्रवाल, उपसरपंच रामखिलावन गौर, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रहटगांव मोहन सोलंकी, श्रवण जोशी, अशोक कनेरिया, सचिव रामकृष्ण कुशवाह, रामचंद्र भाटी, वीरेंद्र पालीवाल, अनिल चावड़ा जिला कार्यालय एनआरएलएम से राधेष्याम जाट जिला प्रबंधक और ब्लाक कार्यालय से अभिजीत मिश्रा अन्य लोग भी उपस्थित रहे। कुल पंजीयन 93, कुल चयनित 67

पसंद आई खबर, तो करें शेयर