झाडपा से रहटगांव सड़क पर हुए गड्ढे। गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्डे।

झाडपा से रहटगांव सड़क पर हुए गड्ढे। गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्डे।

रहटगांव से नीलेश गौर की रिपोर्ट।

रहटगांव। रहटगांव से सिराली मार्ग पर झाड़पा तक जगह जगह गड्ढे ह़ो गये हैं। जानकारी के मुताबिक भारी वाहन चलने से सड़क खस्ताहाल हो गई हैं। इस सड़क पर रहटगांव एवं कासरनी के बीच में सड़क बैठ गई है और कासरनी से झाड़सा के बीच भी कुछ जगह सड़क बैठ गई है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। गौरतलब है कि रहटगांव से सिराली तकरीबन 25 किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल हुयी हैं। पिछले वर्ष ही सड़क बनी है। उसके बाद भी सड़क कई जगह छतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर आए दिन भारी वाहन चलते हैं जिसके कारण सड़क खराब हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द सड़क को रिपेयरिंग की जाए जिससे कोई दुर्घटना ना घट सके।

Pits on road from Jhadpa to Rahatgaon. Pits in road or road in pits
पसंद आई खबर, तो करें शेयर