बाबा आश्रम से चरण पादुका चुराने वाले तीन नाबालिग पकड़ाए।

बाबा आश्रम से चरण पादुका चुराने वाले तीन नाबालिग पकड़ाए।

उज्जैन से संजय शर्मा की रिपोर्ट।

उज्जैन। पिछले हफ्ते मोनी बाबा आश्रम से चांदी की चरण पादुकाए अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे।

मामले को CSP श्री रूपेश द्विवेदी द्वारा गंभीरता से लेते हुए जीवाजी गंज पुलिस को आदेश किया कि जल्दी से आरोपी की तलाश कर उचित कार्रवाई करें।

आदेश का पालन करते हुए थाना प्रभारी श्री प्रमोद सिंह भदोरिया द्वारा एक टीम गठित कर चरण पादुकाए चुराने वाले चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

जीवाजी गंज पुलिस की सक्रियता को देखते हुए उज्जैन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उचित इनाम देने की घोषणा भी की है।

इधर उज्जैन SP के निर्देशन पर और CSP रूपेश द्विवेदी के आदेशानुसार चलाया जा रहा ओपरेशन क्लीन अभियान के तहत गुंडों पर लगातार उज्जैन पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जीवाजी गंज पुलिस ने एक ऐसे अपराधी जिस पर 36 से अधिक अपराध पंजीबद्ध  कन्हैया डागर रासुका की कार्रवाई कर उसे इंदौर जेल भेज दिया।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर