पुरबिया समाज ने किया शोक सभा का आयोजन। कोरोना से मृत लोगों को दी श्रध्दांजली।

पुरबिया समाज ने किया शोक सभा का आयोजन। कोरोना से मृत लोगों को दी श्रध्दांजली।

बरेली से यशवंत सराठे की रिपोर्ट।

बरेली। सोमवार को स्थानीय राजगुरू पब्लिक स्कूल में आदर्श पुरबिया जागृति संगठन सभा के अध्यक्ष श्री रामजी पटेल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि, शोक सभा का आयोजन का शुभारम्भ किया गया।

Purabiya Samaj organized a condolence meeting.

कोरोना संक्रमण से मृतक लोगों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। पुरबिया क्षत्रिय समाज के द्वारा क्षेत्र के युवा, प्रतिष्ठित व्यापारी समाज के सचिव स्वर्गीय विक्रमसिंह ठाकुर सेमरी घाट की दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त कर सामाजिक लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उदयपुरा क्षेत्र के विधायक पुत्र नरेंद्रसिंह पटेल ने विक्रम सिंह को समाज की क्षति बताया कहा कि बहुत ही सहज सरल और सेवाभावी व्यक्ति थे। हमेशा गरीबों के मददगार थे। सबके प्रिय थे, हम सब ने भविष्य का होनहार युवा खो दिया। विक्रमसिंह ठाकुर हमारे बीच नहीं है मगर उनकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेगी। अन्य गणमान्य नागरिकों युवा नेता युध्दवीर सिंह, मनोहर सिंह, कमलसिह भाई साहब, योगेश ठाकुर ने भी विचार रखे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर आदर्श पुरबिया राजपूत समाज के संगठन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Purabiya Samaj organized a condolence meeting.

बरेली से यशवंत सराठे की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर