विधायक संजय शाह ने एम्बुलेंस को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र।

विधायक संजय शाह ने एम्बुलेंस को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र।

रहटगांव से नीलेश गौर की रिपोर्ट।

रहटगांव। गुरुवार को टिमरनी विधायक संजय शाह ने कलेक्टर से मुलाक़ात कर दिनाँक 25/11/2020 को वन ग्राम लाखादेह में गर्भवती महिला की स्वास्थ्य विभाग का वाहन समय पर न पहुँचने पर मृत्यु हो गई जो बहुत खेद का विषय है।

Sanjay shah wrote a letter to the collector regarding the ambulance.

इस संबंध में विधायक संजय शाह ने बताया की कुछ दिन पूर्व उनके द्वारा वन ग्रामों का भ्रमण किया गया एवं भ्रमण के दौरान वह स्वयं भी इसी मार्ग से निकले हैं किंतु मार्ग से कोई108 या एंबुलेंस लाखादेह ग्राम ना जा पाए ऐसी कोई स्थिति नहीं बनती। इस घटना के पूर्व भी इस मार्ग से स्वास्थ्य विभाग का वाहन ग्राम चुरनी मरीज को लेकर गया था। साथ ही इस गर्भवती महिला की दु:खद घटना के पश्चात स्वास्थ्य विभाग का वाहन ही छोड़ने गया था। इससे प्रतीत हो रहा है कि इस महिला की मृत्यु वाहन समय पर ना पहुंचने एवं लापरवाही बरतने से हुई है। इन परिस्थितियों में जवाबदेही तय करके दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए और कार्रवाई करा कर उन्हें अवगत कराये।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर