नरिया संघर्ष समिति बनाकर जनता ने शराब बंदी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान।

नरिया संघर्ष समिति बनाकर जनता ने शराब बंदी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान।

वाराणसी से रोहित सेठ की रिपोर्ट।

बच्चों के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए नरिया में शराब बंदी अभियान चलाया जाएगा:वरुण सिंह

वाराणसी। नरियां में शराब बंदी के लिए नरियां संघर्ष समिति का गठन किया गया। जनमत जुटाकर जनभावनाओं से जिलाधिकारी, आबकारी विभाग को अवगत कराया जाएगा।

Signature campaign launched against liquor prisoners.

गुरुवार को महिलाओं ने हाथों में झाड़ू और पौधे लेकर प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से दुकान बंद हुई थी। महिलाओं के आंदोलन से स्थानीय लोगों ने खुद को जोड़ते हुए नरिया संघर्ष समिति बनाकर शराब बंदी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलवाया। पार्षद कमल पटेल और पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने बताया बच्चों के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए नरिया में शराब बंदी अभियान चलाया जाएगा।

Signature campaign launched against liquor prisoners.

कांग्रेस नेता मणीन्द्र मिश्रा और जगदीश पाण्डेय ने बताया आज के हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय लोगों के आ रहे विचार को अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए आगे लड़ाई का स्वरूप तेज किया जाएगा। नितिन भट्टाचार्य और नंद जी उपाध्याय ने कहा नरिया को शराब मुक्त करने के लिए निरन्तर 3 वर्षों से प्रयास किया जा रहा है जिसकी वजह से देशी शराब की दुकान खुली नहीं और खुली दुकानों को भी बन्द कराने के लिए नियमानुसार आंदोलन किया जाएगा। महिला सभा जिलाध्यक्ष रेखा पाल ने भी महिलाओं के इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील करते हुए महिला शक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने का वादा दिलाया। हस्ताक्षर युक्त बैनर को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रुप से कमल पटेल, वरुण सिंह, मणीन्द्र मिश्रा, जगदीश पाण्डेय, नंद उपाध्याय, नितिन भट्टाचार्या, काशीनाथ पाण्डेय, राजेश वर्मा गुड्डू, गौरव श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, जितेन्द्र पटेल, संजय यादव, संगीता चौरसिया, रुखसाना बेगम मौजूद रहे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर