अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाया गया शिक्षक सम्मान समारोह।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाया गया शिक्षक सम्मान समारोह।

जावर से अदनान हुसैन की रिपोर्ट।

जावर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर के शासकीय महाविद्यालय, निजी शिक्षण संस्था में जाकर शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया।

Teacher honor ceremony celebrated by abvp

जिसमें विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय, विद्यालय के शिक्षकों का उपहार, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व तहसील सहसंयोजक प्रवीण परिहार ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए शिक्षक दिवस पर पूर्व जैसे कार्यक्रम नहीं मन पाए हैं।

वहीं विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालयों में जाकर शिक्षकों का सम्मान करने की पहल की गई है। जिसके अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दीपेंद्र ठाकुर, नगर मंत्री कुलदीप ठाकुर, धीरज सेंधव, नीरज लल्ला, सुधीर ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, गोलू ठाकुर, अर्चित पटेल, दिपक ठाकुर, अंकित पटेल, विशाल ठाकुर आदि परिषद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर