जर्जर मकान की दीवार गिरने से मामा के घर आई 6 वर्षीय बालिका की हुई मौत।

जर्जर मकान की दीवार गिरने से मामा के घर आई 6 वर्षीय बालिका की हुई मौत।

बड़वानी से अमजद मंसुरी की रिपोर्ट।

बरूफाटक। जर्जर जर्जर मकान की दीवार गिरने से मामा के घर आई 6 वर्षीय बालिका की हुई मौत।

The 6 year old girl who came to his uncle ‘s house fell walls of shabby house.

मकान की दीवार गिरने से मामा के घर आई 6 वर्षीय बालिका की हुई मौत। घटना के बाद गांव में गम का माहौल। समीपस्थ गांव चितावल में बरसों पुराने जर्जर मकान के पास खेल रही 6 वर्षीय बालिका नुनु पिता मुकेश की दीवार गिरने और उसमें दबने से उसकी मौत हो गई। ग्राम के समाजसेवी श्री सुनील राठौड़ ने बताया कि बालिका कुछ दिन पूर्व ही अपने मामा के घर अपनी माता के साथ आई थी। वह जर्जर मकान के पास खेल रही थी इसी दौरान मकान की मिट्टी से बनी हुई दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई जिसमें दबने से बालिका की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए जिसके बाद बच्ची को मलबे से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामले में जुलवानिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

बड़वानी से अमजद मंसुरी की रिपोर्ट।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर