कोरोना के कारण पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन राशन सामग्री बांटकर मनाया।

कोरोना के कारण पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन राशन सामग्री बांटकर मनाया।

जावर से अदनान हुसैन की रिपोर्ट।

जावर। ग्राम कजलास सहित क्षेत्र में कोरोना वायरस को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा लेकिन जावर ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह ठाकुर ने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों को राशन सामग्री का एवं मास्क वितरण किया।

The corona’s ex minister sajjan singh verma’s birthday celebrated with ration material.

सूर्यपाल सिंह ठाकुर ने यह कहा कि आज कोरोना वायरस हमारे देश में और विश्व में भी फैला हुआ है। कोरोना वायरस से हमारा प्रदेश और पूरा देश लड़ रहा है। ऐसे में हम सब का भी कर्तव्य बनता है कि हम घर में रहें, सुरक्षित रहें, मास्क लगाएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें, बार बार सैनिटाइजर साबुन से हाथ धोएं, जब भी घर से बाहर निकलें, आवश्यक कार्य के लिए तो मास्क लगाकर निकलें।

हमारा देश पोलियो जैसी बीमारी एवं अनेको बीमारी से और कई अन्य प्रकार की बीमारियों से आज पूर्ण सफल रहे है इसी तरह हम इस बीमारी से भी जल्दी जल्दी कोरोना काभी वैक्सीन बना लेंगे।

इस अवसर पर सूर्यपाल सिंह ठाकुर, विजय ठाकुर, श्री राम ठाकुर, राजपाल सिंह, मनोज परमार, राहुल ठाकुर, जितेन ठाकुर, मनीष सिंह, हरि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

पसंद आई खबर, तो करें शेयर